मुंगेली (वीएनएस)। बिजली का करंट लगने से युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के परिजनों, स्थानीय नागरिकों और भाजपा नेता वेदप्रकाश के नेतृत्व में लोगों ने जरहागांव बस स्टैंड पर नेशनल हाईवे करीब आधे घंटे तक जाम कर धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई, अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की नियुक्ति और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, नगर निवासी गोविन्द साहू उर्फ गोलू को देर रात बिजली का करंट लग गया था। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उस समय अस्पताल में ड्यूटी पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अस्पताल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किए बिना ही मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई।
हाईवे जाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया। मामले की जांच की जा रही है।
बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने देश के सामने जनभागीदारी ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा...
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर कहा कि यह दीक्षांत सम...
आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई सहित अन्...
संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंचम एवं अंतिम चरण की काउ...
काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, ...