तखतपुर (वीएनएस)। नगर के प्रसिद्ध श्री गणेश कॉफी एंड स्वीट्स में शुक्रवार को भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, तब तक होटल का अधिकांश सामान जल चुका था।
आगजनी में होटल का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। होटल संचालक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वर्षों की मेहनत से खड़ा किया गया कारोबार कुछ ही मिनटों में तबाह हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में फायर ब्रिगेड की सुविधा को लेकर नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि तखतपुर में स्थायी दमकल व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार आग की घटनाओं में नुकसान बढ़ जाता है। यदि समय पर फायर ब्रिगेड उपलब्ध हो जाती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले मुख्यमंत्री द्वारा तखतपुर में फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक यह सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। हर आगजनी की घटना के बाद यह मुद्दा उठता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।
घटना के बाद लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आग जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव गंभीर समस्या है। लोगों ने जल्द से जल्द तखतपुर में स्थायी फायर ब्रिगेड व्यवस्था शुरू करने की मांग की है।
बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने देश के सामने जनभागीदारी ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा...
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर कहा कि यह दीक्षांत सम...
आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई सहित अन्...
संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंचम एवं अंतिम चरण की काउ...
काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, ...