बिलाईगढ़ में नगर विकास को लेकर प्रदर्शन, रैली निकालकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Posted On:- 2026-07-11




बिलाईगढ़ (वीएनएस)। नगर पंचायत बिलाईगढ़ में नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और स्थानीय नागरिकों ने "सीएमओ भगाओ, नगर बचाओ" अभियान के तहत रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बिलाईगढ़ को सौंपते हुए नगर की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने वर्षों से अधूरे पड़े गौरवपथ निर्माण कार्य को तत्काल शुरू करने, सभी परमिट यात्री बसों का नगर के भीतर प्रवेश सुनिश्चित करने तथा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) का तत्काल स्थानांतरण कर उनके खिलाफ की गई शिकायतों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की।

नगरवासियों का कहना है कि गौरवपथ का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर के भीतर यात्री बसों का प्रवेश बंद होने से यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे आम जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं।

प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने सीएमओ के कार्यों पर भी सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ की गई शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। उनका कहना है कि यदि शिकायतों की निष्पक्ष जांच होगी तो वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

वहीं, ज्ञापन प्राप्त करने के बाद अनुविभागीय अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि सीएमओ के स्थानांतरण का अधिकार उनके पास नहीं है, लेकिन उनकी मांगों और शिकायतों को संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गौरवपथ निर्माण और बसों के नगर प्रवेश से संबंधित मांगों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो नगर बंद, चक्काजाम और व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। अब स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।




Related News
thumb

दशकों का अंधेरा छँटा:नियद नेल्लानार योजना से जगमगाए नारायणपुर के वन...

छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल में बसे नारायणपुर जिले के ग्राम मोहन्दी और मसपुर के लोगों के लिए साल 2026 की यह गर्मियां एक ऐतिहासिक बदलाव लेकर आईं।


thumb

वन महोत्सव : जशपुर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

।वन महोत्सव के अवसर पर जशपुर वनमण्डल में संचालित 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।


thumb

उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी:ओ.पी. चौधरी

राज्य में मानसून-2026 के दौरान औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए आज आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधर...


thumb

धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत का हुआ सफल और पूर्णतः निःशुल्क हृदय ऑपरेशन

कहते हैं कि अगर सही समय पर सही मदद मिल जाए, तो किसी के जीवन की डूबती कश्ती को भी किनारा मिल जाता है।


thumb

सीएम साय के निर्देश पर 24 घंटे में गणेश राम यादव को मिली ट्राइसाइकिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, संवेदनशीलता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की कार्यसंस्कृति एक बार फिर धरातल...


thumb

42 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचे 40.72 कर...

सुकमा जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए...