जनभागीदारी से चमकेगा जिला: कलेक्टर की अपील पर सूरजपुर में महा-श्रमदान अभियान शुरू

Posted On:- 2026-07-11




सूरजपुर (वीएनएस)। स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल सूरजपुर के निर्माण के उद्देश्य से कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन में आज नगर पालिका परिषद, सूरजपुर द्वारा बड़कापारा छठ तालाब परिसर में जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों , विद्यार्थियों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

श्रमदान के दौरान तालाब परिसर की साफ-सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया। कलेक्टर रेना जमील ने कहा कि स्वच्छता केवल शासन या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों, मोहल्लों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा नियमित रूप से सामूहिक श्रमदान में भागीदारी निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि एक शिक्षित और जागरूक समाज की पहचान उसकी स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता से होती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो पूरा जिला स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बन सकता है। उन्होंने नागरिकों से शासन एवं जिला प्रशासन के साथ मिलकर जनहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण सहित कलेक्टर रेना जमील, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, डिप्टी कलेक्टर, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, नगरपालिका के कर्मचारी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानें, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। प्रत्येक व्यक्ति का छोटा-सा प्रयास ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित सूरजपुर की मजबूत नींव बनेगा।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...