सूरजपुर (वीएनएस)। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर थॉमस एक्का के मार्गदर्शन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केतका में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या एवं सीमित संसाधनों के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को न्यायिक व्यवस्था, सुनियोजित अपराध एवं पारिस्थितिक अपराध के मध्य अंतर, अपराधों की गंभीरता तथा उनके लिए निर्धारित दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी सरल भाषा में दी।
उन्होंने कहा कि समाज में अपराधों की रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक का कानून के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), 2012 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए किशोर न्याय से संबंधित वर्तमान कानूनी प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला।
वारियाल ने बाल विवाह के दुष्परिणामों, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य पर पड़ने वाले उसके दीर्घकालिक प्रभावों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने अपने छात्र जीवन एवं न्यायाधीश बनने तक के संघर्षों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने तथा इंटरनेट एवं मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन एवं सकारात्मक कार्यों के लिए करने की सलाह दी। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता एवं अन्य सेवाओं की जानकारी देते हुए घर बैठे कानूनी सहायता प्राप्त करने हेतु नालसा के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की उपयोगिता से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत भारती, दिनेश कुमार सिंह, मंच संचालक उग्रसेन प्रसाद, समस्त शिक्षकगण तथा पैरा लीगल वॉलेंटियर्स सत्य नारायण, बृजवासी सिंह एवं उमेश कुमार रजवाड़े उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...