सूरजपुर (वीएनएस)। जिला सूरजपुर में औषधि अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्राप्त करने के लिए संदिग्ध दस्तावेज प्रस्तुत करने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मेसर्स आर.डी. लक्ष्मी मेडिकल एजेंसी, भैयाथान रोड, सूरजपुर का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राधेश्याम गुप्ता द्वारा प्रस्तुत शिकायत पत्र के माध्यम से उक्त मेडिकल एजेंसी के विरुद्ध संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर औषधि लाइसेंस प्राप्त करने की शिकायत कार्यालय को प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर संबंधित प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा सभी अभिलेखों, शिकायत आवेदन तथा उपलब्ध दस्तावेजों का विस्तृत परीक्षण किया गया।
इस जांच प्रक्रिया के दौरान मेसर्स आर.डी. लक्ष्मी मेडिकल एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। फर्म द्वारा प्रस्तुत उत्तर, विभिन्न विभागीय अधिकारियों के अभिमत एवं प्रतिवेदन के सम्यक परीक्षण के उपरांत यह पाया गया कि प्रकरण में अनियमितताएं पाई गई हैं।
उक्त सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा नियमावली 1945 के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मेसर्स आर.डी. लक्ष्मी मेडिकल एजेंसी का औषधि अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) निरस्त कर दिया गया है।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...