उप मुख्यमंत्री साव ने सरोना में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

Posted On:- 2026-07-11




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने कांकेर जिला प्रवास के दौरान आज अपराह्न सरोना में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया तथा परिसर में पौधारोपण भी किया। 

उल्लेखनीय है कि 63 लाख 81 हजार रूपए की लागत से उक्त भवन का जिला निर्माण समिति के तहत लोक निर्माण द्वारा किया गया है। सर्वसुविधायुक्त भवन में 10 कक्ष हैं जहां विभिन्न शाखाओं का संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर कांकेर सांसद भोजराज नाग, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, छ.ग. हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक सहित जिला पंचायत सी.ई.ओ. हरेश मण्डावी, एसडीएम नरेन्द्र बंजारा, तहसीलदार पुष्पराज पात्र सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन व तहसील स्टाफ उपस्थित थे।




Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...