सेवा सेतु पोर्टल से तीन वर्षीय आरव पंचाल का 10 दिन में बना जाति प्रमाण पत्र

Posted On:- 2026-07-12




पिता ने नजदीकी सेवा-सेतु केन्द्र से किया आवेदन, बिना भागदौड़ समय पर मिली सुविधा

रायगढ़  (वीएनएस)। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित सेवा-सेतु पोर्टल नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सहज शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इस पहल का लाभ अब आम नागरिकों तक तेजी से पहुंच रहा है। रायगढ़ के गुजराती गली, दरोगापारा निवासी  विकास कुमार पंचाल ने अपने तीन वर्षीय पुत्र आरव पंचाल का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नजदीकी सेवा-सेतु केन्द्र के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन के मात्र 10 दिनों के भीतर उन्हें जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।

विकास कुमार पंचाल ने बताया कि उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ सेवा-सेतु केन्द्र में आवेदन प्रस्तुत किया था। सभी दस्तावेज पूर्ण होने के कारण निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका आवेदन शीघ्र निराकृत किया गया और उनके पुत्र का जाति प्रमाण पत्र समय पर जारी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक हो गई है। उन्होंने बताया कि समय पर प्रमाण पत्र मिलने से उनके बच्चे के भविष्य में शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हो गया है। उन्होंने इस जनहितकारी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा-सेतु केन्द्रों ने आम नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की पहुंच को पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान बना दिया है।

442 डिजिटल सेवाओं के साथ और सशक्त हुए सेवा-सेतु केन्द्र

राज्य शासन ने डिजिटल सुशासन को मजबूत करने की दिशा में लोक सेवा केन्द्रों को नया स्वरूप देते हुए उन्हें सेवा-सेतु केन्द्र के रूप में विकसित किया है। पहले जहां इन केन्द्रों के माध्यम से नागरिकों को 73 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब इनकी संख्या बढ़ाकर 442 सेवाएं कर दी गई है। इससे नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। सेवा-सेतु केन्द्रों के विस्ता से अनावश्यक भागदौड़ और समय की बचत होने के साथ-साथ डिजिटल सुशासन को भी नई मजबूती मिल रही है।'



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...