लोरमी (वीएनएस)। मुंगेली जिले की चिल्फी थाना पुलिस ने ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए कपड़ा दुकान में लाखों रुपये की चोरी करने वाले कर्मचारी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले चार वर्षों से दुकान में कार्यरत था और मालिक के भरोसे का फायदा उठाकर गल्ले से लगातार नकदी निकाल रहा था।
पुलिस के अनुसार, दुकान संचालक की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें कर्मचारी की संदिग्ध गतिविधियां स्पष्ट रूप से सामने आईं।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने गल्ले से लगातार पैसे चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।
प्रारंभिक जांच में करीब 1.50 से 2 लाख रुपये की चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 306(2) के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
चिल्फी थाना पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने देश के सामने जनभागीदारी ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा...
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर कहा कि यह दीक्षांत सम...
आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई सहित अन्...
संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंचम एवं अंतिम चरण की काउ...
काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, ...