नारायणपुर (वीएनएस)। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, संसदीय कार्य एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने विकासखंड ओरछा के ग्राम मसपुर में नवस्थापित ’मायका सेंटर’ का विधिवत उद्घाटन किया। जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत स्थापित यह केंद्र दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व सुरक्षित आवास, स्वास्थ्य जांच, पोषण, परामर्श और समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे ही जिला नारायणपुर में ग्राम मसपुर, बोरनिरपी, ईरकभट्टी, आदेर, कुड़मेल, मोहंदी और रेखावाया में मायका सेंटर खोला गया है।
उद्घाटन अवसर पर बताया गया कि मायका सेंटर में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव संभावित तिथि से 15 दिन पूर्व सुरक्षित आवास, 24×7 स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (एचआरपी) की विशेष देखरेख, पौष्टिक भोजन, आवश्यक दवाइयां, स्वास्थ्य परामर्श, नवजात शिशु की देखभाल संबंधी जानकारी तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल या प्रसूति केंद्र तक रेफरल एवं परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मायका सेंटर मसपुर में वर्तमान में तीन हितग्राही भर्ती हैं। इनमें दशरी हिचामी, जुर्री ध्रुवा और सोनी ध्रुवा शामिल हैं। इन महिलाओं को सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व उपलब्ध कराना है। मायका सेंटर जैसी पहल से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी तथा ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्णभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस जनहितकारी पहल के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, संयुक्त कलेक्टर डॉ सुमित गर्ग, सीएमएचओ डॉ. टी.आर. कुंवर सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...