हॅसते-मुस्कुराते हुए भाई-बहनों द्वारा रक्तदान किया गया

Posted On:- 2026-07-13




राजनांदगांव (वीएनएस)। सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरकांरी सतसंग भवन लाल बाग राजनांदगंाव में विशाल रक्त दान शिविर का १२ जुलाई रविवार को सुबह १० बजे से दोपहर ०२ बजे तक आयोजन किया गया। माता जी के  अशीर्वाद से भाई-बहनों ने ११२ युनिट रक्तदान हॅसते- मुस्कुराते हुए किया गया, जिसमें २३ महिलाओं ने एवं ८९ पुरूषो ने रक्तदान किया। जिसे जिला चिकित्सालय एवं लाइफ-लाईन ब्लॉड बैंक राजनांदगांव में जमा किया गया। ताकि वक्त जरूरत पडऩे पर अमीर हो या गरीब की जान बचाई जा के सतगुरू  बाबा हरदेव सिंग जी महाराज अपने प्रवचनों में हमेशा कहा करते थे कि इंसान का रक्त इंसान की नाडिय़ों में ही बहना चाहिए - नालियों में नहीं । बाबा हरदेव सिंह  जी के अनुसार इस मुल मंत्र के साथ उनका मानना था कि रक्तदान कोई अहसान नहीं हैं बल्कि समाज के प्रति मानव का पवित्र कर्तव्य हैं उन्होंने स्वार्थ और अंहकार से मुक्त होकर मानवता की सेवा को ही सच्ची-भंक्ति माना था।संत निरंकारी मिशन में रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा और मानव एक्ता को सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। नर सेवा ही नारायण पूजा हैं।

संत निरंकारी मंडल राजनांदगांव के संयोजक रूपलाल राजवानी जी ने हसॅते- मुस्कुराते हुेए रक्तदान करने वाले भाई-बहनों का निरंकारी मिशन की ओर हाथ जोडक़र सभी को धन्यवाद दिया और सभी का आभार प्रकट किया। प्रथम डोनर भाई जितेन्द्र बजाज अनुपम नगर ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन रिबन काटकर किया। रक्तदाताओं मेें निरंकारी मिशन के अलावा सिंधी समाज के भाई-बहनों द्वारा स्वफ ुर्त आकर हॅसते मुस्कुराते हुए रक्तदान किया। सिंधी समाज के गनमान्य नागरिको ने सर्वश्री अर्जुन दास पंजवानी जी, मनोहर लाल पंजवानी, गिरधारी लाल पंजवानी, गुरूमुख दास वाधवा एवं लाल बाग के पार्षद भाई राजा माखीजा ने रक्तदाताओं का बहुत सुंदर उत्साह वर्धन किया।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मदनलाल नवलानी ने दी एवं सभी रक्तदाताओं का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। 



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...