मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1,42,633 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले बंद भाव 1,43,478 रुपये से 845 रुपये कम था। कारोबार के दौरान सोना 1,41,557 रुपये के निचले स्तर तक फिसल गया। खबर लिखे जाने तक यह करीब 1,378 रुपये (0.96 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,42,100 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी भी दबाव में रही। कारोबार के दौरान चांदी 5,387 रुपये (2.41 प्रतिशत) टूटकर 2,17,277 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। बाद में यह करीब 3,999 रुपये (1.80 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 2,18,665 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी का रुख देखने को मिला। COMEX पर सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की बढ़ती यील्ड ने सोने जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्तियों की आकर्षण क्षमता कम कर दी है। इसके अलावा, अमेरिकी ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की संभावना भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि मध्य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है। इस बीच डॉलर इंडेक्स बढ़कर 100.90 पर पहुंच गया, जिससे कीमती धातुओं पर अतिरिक्त दबाव देखने को मिला।
विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अमेरिका-ईरान से जुड़े घटनाक्रम, अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर टिप्पणी सोना-चांदी की कीमतों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों ...
जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में वर्चस्व की जंग दिन-ब-दिन दिलचस्प होती जा रही है। इस रेस में दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) को एक ऐसा करार...
घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी ताजा मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर ...
आम लोगों को महंगाई का एक और झटका देते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 7 जून से ...