सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' से सामने आया कृष्णा पोस्टर

Posted On:- 2026-07-13




मुंबई (वीएनएस)। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ भारतीय सिनेमा एक बड़ी ऐतिहासिक फिल्म देखने के लिए तैयार है। भारत के इतिहास के सबसे अहम दौरों में से एक पर आधारित यह फिल्म 1940 के दशक की उस उथल-पुथल भरी कहानी को फिर से सामने लाती है, जब देश के बंटवारे ने लाखों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी थी। डर, बिछड़ने और बेघर होने के उस दौर के बीच यह फिल्म एक ऐसे इंसान की प्रेरणादायक कहानी दिखाती है, जिसने नफरत के बजाय हिम्मत और इंसानियत का रास्ता चुना। इसके टीजर ने पहले ही लोगों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी थी और अब मेकर्स ने फिल्म का कृष्ण पोस्टर जारी कर दिया है।

'बंटवारा 1947' के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर कृष्ण पोस्टर शेयर करते हुए लिखा -
"जब दुनिया ने अपने-अपने पक्ष चुन लिए, तब उसने धर्म का रास्ता चुना।
इस पार्टिशन डे, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में देखिए #Batwara1947."
https://www.instagram.com/p/DauKJVwICJt/?igsh=MTQ4ZmQ0Mmd5b2w3dQ==

'बंटवारा 1947' के साथ यह चर्चित थिएटर मास्टरपीस अब बड़े पर्दे पर एक भव्य अंदाज में आने के लिए तैयार है। जिस कहानी को पाकिस्तान में कथित तौर पर बैन बताया जाता है, उसे एक बड़ी फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है, जिससे इसे लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। यही वजह है कि यह आने वाले समय की सबसे चर्चित ऐतिहासिक फिल्मों में से एक बन गई है।

फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है और यह 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Related News
thumb

आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा का ग्रैंड रिसेप्शन, नई शुरुआत का शानदार ...

आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने अपनी नई शुरुआत को बड़े ही स्टाइलिश अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। एक इंटिमेट सनसेट वेडिंग के बाद, दोनों ने अपने परिवार, क...


thumb

नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' का 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज़ हो...

नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' वाकई में सबसे बड़े सिनेमैटिक स्पेक्टेकल्स में से एक है, जो इंडिया को पूरी दुनिया के सामने पेश करेगी


thumb

राघव जुयाल के बर्थडे पर मेकर्स ने शेयर किया 'विक्रम मालिक' का नया प...

नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' 2026 की सबसे चर्चित और सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है।


thumb

भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के लिए कोमल नाहटा को N...

भारतीय फिल्म व्यापार के वरिष्ठ विश्लेषक और कमेंटेटर कोमल नाहटा को नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया


thumb

प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई ऋत्विक पारीक की फिल्म 'डुग डुग'

प्राइम वीडियो ने आज व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म 'डुग डुग' के स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया। फिल्म का निर्देशन और लेखन ऋत्विक पारीक ने किया है। बॉट...