जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, मतदाता जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा

Posted On:- 2026-07-13




गरियाबंद (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन किया जाएगा।

निर्वाचन कार्यालस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के समस्त विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ईएलसी फ्यूचर वोटर्स का गठन किया जाएगा। जबकि प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से चुनाव पाठशाला संचालित होगी। वहीं सभी शासकीय एवं निजी संस्थानों तथा कार्यालयों में वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन कर अधिकारी-कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सभी संबंधित संस्थानों को क्लबों का गठन कर नोडल अधिकारियों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने, निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने तथा नियमित रूप से चुनावी साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इन गतिविधियों के अंतर्गत संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी, भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका, मतदाता सूची और मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन, मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया की जानकारी, नैतिक एवं जागरूक मतदान को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, मॉक पोल, निबंध प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, चुनाव से संबंधित भ्रामक सूचनाओं और फर्जी खबरों की पहचान तथा उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...