घुनघुटी नाला उच्चस्तरीय पुल पर आवागमन शुरू, पहुंचमार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण

Posted On:- 2026-07-13




गरियाबंद (वीएनएस)। जिले के मडे़ली-जरगांव मार्ग स्थित घुनघुटी नाला पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग पर आवागमन सुचारु रूप से प्रारंभ हो गया है। लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उपसंभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद पहुंच मार्ग पर मिट्टी कार्य जी.एस.बी., डब्ल्यू.एम.एम., पी.सी.सी. टो-वॉल तथा डामरीकरण का कार्य भी संपन्न कराया गया है। विभाग द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी गई। निरीक्षण के दौरान कंक्रीट ब्लॉक पिचिंग एवं फिल्टर मीडिया के कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए गए, ताकि संरचना की दीर्घकालिक मजबूती सुनिश्चित हो सके।

जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में हुई अतिवृष्टि के कारण पहुंचमार्ग के किनारे का कुछ हिस्सा प्रभावित हुआ था। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए क्षतिग्रस्त भाग पर जी.एस.बी. बिछाकर मार्ग को सुरक्षित बनाया, जिससे आवागमन निर्बाध रूप से जारी है। विभागीय अधिकारियों द्वारा निर्माण एजेंसी को शेष सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं। वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद प्रभावित हिस्से का पुनः डामरीकरण तथा कंक्रीट ब्लॉक पिचिंग एवं फिल्टर मीडिया का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाएगा।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...