प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2026-07-13




एमसीबी (वीएनएस)। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जिले के तीन मृतकों के वारिसों के लिए कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। यह सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा में मृतकों के आश्रितों को राहत उपलब्ध कराने की योजना के अंतर्गत प्रदान की गई है।

जारी आदेश के अनुसार मनेंद्रगढ़ तहसील के डगौरा निवासी सुमार साय की बांध में डूबने से हुई मृत्यु पर उनके वारिस पुत्र सेमलाल को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मनेंद्रगढ़ तहसील के बरकेला निवासी हरिलाल की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी वारिस पत्नी प्रमिला को 4 लाख रुपये तथा खड़गवां तहसील के सलका निवासी जयपाल की पानी में डूबने से हुई मृत्यु पर उनकी वारिस पत्नी लता को भी 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

शासन द्वारा स्वीकृत यह आर्थिक सहायता प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करने और राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी जा रही है। स्वीकृत राशि का व्यय वित्तीय वर्ष 2026-27 में मांग संख्या-58 के मुख्य शीर्ष 2245 (प्राकृतिक आपदा राहत) के अंतर्गत किया जाएगा।




Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...