विकासखंड ओड़गी में 16 से 18 जुलाई तक चलेगा तीन दिवसीय आयुष्मान

Posted On:- 2026-07-14




महाअभियान छूटे हुए लगभग 7000 पात्र हितग्राहियों के बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड

सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील निर्देश के अनुपालन में  विकासखंड ओड़गी में तीन दिवसीय आयुष्मान महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान  16 जुलाई से 18 जुलाई  तक संचालित होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के छूटे हुए पात्र हितग्राहियों तक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ पहुँचाना है।

अभियान के अंतर्गत विकासखंड ओड़गी के लगभग 7000 छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 550 वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदना कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । इन कार्डों का निर्माण डोर टू डोर सर्वेक्षण एवं विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों के माध्यम से किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रह सके।

महाअभियान को सफल बनाने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा मितानिन कार्यक्रम के समन्वय से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और लोगों से अधिकाधिक कार्ड बनवाने की अपील की गई है। कार्ड निर्माण की जिम्मेदारी च्वाइस सेंटर संचालकों एवं स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), आरएचओ, एएनएम, आयुष्मान ऑपरेटर तथा जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट को सौंपी गई है। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के समस्त पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस तीन दिवसीय आयुष्मान महाअभियान का लाभ उठाते हुए अपना आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड अवश्य बनवाएं तथा अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...