इंस्पायर अवार्ड: जापान से वैज्ञानिक भ्रमण कर लौटीं धमतरी की दो होनहार बेटियों का कलेक्टर ने किया सम्मान

Posted On:- 2026-07-14




धमतरी (वीएनएस)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दो होनहार छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धमतरी सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। ’’इंस्पायर अवार्ड मानक’’ योजना के तहत जापान के वैज्ञानिक भ्रमण से वापस लौटने पर आज जिला कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने दोनों छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में सुनैना साहू  और समीक्षा साहू शामिल हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर वैश्विक पटल पर पहचान बनाई है।

इस गौरवशाली उपलब्धि की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो इस वर्ष ’’इंस्पायर मानक स्कीम’’ सकुरा साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम ऑफ जापान के लिए देशभर से कुल 56 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य से कुल पांच छात्राओं को प्रतिनिधित्व का मौका मिला, जिसमें सबसे खास बात यह रही कि धमतरी जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल कोसमर्रा से ही दो छात्राओं ने इस सूची में अपनी जगह बनाई। छात्राओं की इस ऐतिहासिक सफलता में उनके मार्गदर्शक शिक्षकों की बेहद अहम भूमिका रही है। कुमारी समीक्षा साहू ने शासकीय माध्यमिक शाला कोसमर्रा की शिक्षिका कविता सिन्हा के कुशल निर्देशन में यह मुकाम हासिल किया, वहीं कुमारी सुनैना ने शासकीय माध्यमिक शाला देवरी के शिक्षक लक्ष्मीकांत साहू के मार्गदर्शन में जिला, राज्य और नेशनल स्तर की बाधाओं को पार करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना चयन पक्का किया था।

अपने इस शैक्षणिक और वैज्ञानिक भ्रमण के दौरान दोनों बेटियों ने जापान की अत्याधुनिक तकनीक, सामाजिक व्यवस्था और समृद्ध संस्कृति को बेहद करीब से महसूस किया। छात्राओं ने टोक्यो यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, जापान की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष एजेंसी ’’स्पेस डोम जैक्सा’’, दुनिया के सबसे बड़े टीवी टावर, मैकाई हाई स्कूल और ऐतिहासिक आसाकुसा टेम्पल जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा कर वहां का गहन वैज्ञानिक व सामाजिक अध्ययन किया।

जापान से सकुशल वापस लौटने पर इन छात्राओं का जिले में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भ्रमण के दौरान सहयोगी रहे स्कॉट शिक्षक अनिल साहू एवं प्रीति शांडिल्य के योगदान की भी विभाग द्वारा विशेष रूप से सराहना की गई। कलेक्टर कक्ष में आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, डीपीओ खेमेंन्द्र साहू, सहायक संचालक देवेश सूर्यवंशी, यदुनंदन वर्मा, विद्यालय के प्राचार्य डोमन लाल साहू, शाला समिति के अध्यक्ष खोमेश्वर राव वाकडे और निखिल साहू सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Related News
thumb

स्काउटिंग से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव क...

स्कूल शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष श्री गजेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आज रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहर...


thumb

विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शास...

छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों एवं विकासखंड मुख्यालयों में बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में मह...


thumb

चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मि...

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ कई बच्चों के बेहतर भविष्य की राह भी आसान बना रही हैं।


thumb

किसान तुहर टोकन ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्...

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी व्यवस्था में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा...


thumb

खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को मिल रहे रोजगार और स्वरोजगार के ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की ...


thumb

पीएम मोदी ने आदिवासी समाज के इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान:...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत कर आदिवासी समाज के गौरवशाली इ...