रायगढ़ में श्रमिक सुरक्षा नियमों पर सख्ती, 6 उद्योगों पर आपराधिक केस, 8 लाख का जुर्माना

Posted On:- 2026-07-14




रायगढ़ (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने श्रमिक सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तेज कर दी है। मई और जून 2026 में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर छह आपराधिक प्रकरण श्रम न्यायालय में दायर किए गए।वहीं, पहले से लंबित मामलों में सुनवाई के बाद श्रम न्यायालय ने चार उद्योगों पर कुल 8 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है।

मई में अग्रोहा स्टील एंड पावर, जिंदल स्टील यूनिट-3, रायगढ़ साल्वेंट एक्सट्रेक्शन, रायगढ़ इस्पात एंड पावर यूनिट-2 और बीपी एक्टिव इंजीकॉन के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जून में शिव शक्ति स्टील, श्री सांई गणेश ट्रेडिंग कंपनी और एमएसपी स्टील एंड पावर के विरुद्ध भी कारखाना अधिनियम-1948 और श्रमिक सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज किए गए।

श्रम न्यायालय ने एनआर इस्पात एंड पावर पर 1 लाख, जिंदल पावर पर 3 लाख, मित्तल स्टोन क्रशर पर 1.50 लाख और अंजनी स्टील लिमिटेड पर दो मामलों में कुल 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

उप संचालक राहुल पटेल ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा से समझौता करने वाले उद्योगों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...