रकम दोगुनी करने का झांसा देकर महिलाओं से करोड़ों की ठगी का आरोप, सारंगढ़ में केस दर्ज

Posted On:- 2026-07-14




सारंगढ़ (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की कथित ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने सिटी कोतवाली सारंगढ़ पहुंचकर ग्वालिनडीह निवासी दिनेश बंजारे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिलाओं का आरोप है कि दिनेश बंजारे ने खुद को एनजीओ संचालक बताते हुए ‘नारी रक्षा सम्मान निधि’ नामक योजना की जानकारी दी थी। उसने दावा किया था कि इस योजना में निवेश करने पर कुछ समय बाद रकम दोगुनी होकर वापस मिलेगी। इस झांसे में आकर कई महिलाओं ने अपनी जमा पूंजी के साथ माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लिए गए ऋण की राशि भी जमा कर दी।

पीड़ितों के अनुसार आरोपी गांव-गांव जाकर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को योजना से जोड़ता था। वह महिलाओं को ऋण लेने के लिए प्रेरित करता और किस्त जमा करने के साथ हर महीने अतिरिक्त लाभ देने का भरोसा दिलाता था। शुरुआत में कुछ महिलाओं को भुगतान किया गया, जिससे योजना पर भरोसा बढ़ा, लेकिन बाद में रकम मिलना बंद हो गया।

पुलिस के मुताबिक दिनेश बंजारे पहले से ही साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में जेल में बंद है। जांच में उसके बैंक खाते में करीब 2 करोड़ 71 लाख रुपये के लेन-देन का पता चला था। देश के अलग-अलग राज्यों से 50 से अधिक शिकायतें मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।

नई शिकायतों के बाद पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बड़ी संख्या में महिलाओं से रकम लिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ठगी की वास्तविक राशि और प्रभावित लोगों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...