मेगा स्वास्थ्य शिविर गादीरास

Posted On:- 2026-07-14




57 आयुष्मान पीवीसी कार्ड वितरित, 11 वरिष्ठ नागरिकों के बने वय वंदन कार्ड

सुकमा (वीएनएस)। जिले के पीएचसी गादीरास में रविवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं GEMS Hospital के संयुक्त सहयोग से आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय, अस्थि, नेत्र, शिशु रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना रहा।

    शिविर के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत 57 पात्र हितग्राहियों को पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जिससे उन्हें सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। साथ ही हितग्राहियों को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

    वहीं, 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के 11 वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदन आयुष्मान कार्ड भी मौके पर बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए वाहन की व्यवस्था की, जिससे वे आसानी से शिविर स्थल पहुंच सके। नंदे कमलू, भीमे, लखमे कवासी और सुकड़ी सहित अन्य पात्र बुजुर्गों के कार्ड बनाते हुए उनकी नेत्र जांच समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए।

    मेगा स्वास्थ्य शिविर में जेम्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श दिया और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। आयोजन के दौरान आयुष्मान भारत एवं वय वंदन योजना के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पात्र हितग्राहियों से इन जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे दूरस्थ क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी और राहत देने वाला प्रयास बताया।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...