किसानों के हित में प्रशासन सख्त, धान खरीदी और एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश

Posted On:- 2026-07-14




धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, शून्य शॉर्टेज के साथ लेखा मिलान के निर्देश

सुकमा (वीएनएस)। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशानुसार प्रभारी अपर कलेक्टर  शबाब खान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में खरीफ विपणन सत्र 2025-26 धान खरीदी, धान उठाव, चावल जमा एवं एग्रीस्टेक पंजीयन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान उपार्जन व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संचालित करने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर  शबाब खान ने धान उठाव और लेखा मिलान की समीक्षा करते हुए  11 उपार्जन केन्द्रों के लेखा मिलान पूर्ण करने तथा शेष 14 केन्द्रों का लेखा मिलान सोमवार तक शून्य शॉर्टेज के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में किसानों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर विशेष बल दिया गया। पंजीयन संबंधी जानकारी को कोटवारों के माध्यम से गांव-गांव मुनादी कर किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे। वहीं, बस्तर मुन्ने अभियान के तहत छूटे हुए किसानों का सर्वे कर उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से लाभान्वित करने तथा आवश्यक जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य को 5 अगस्त तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा एआरसीएस एवं उप संचालक कृषि को शिविर आयोजित कर पंजीयन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

    अपर कलेक्टर  खान ने निर्देशित किया कि प्रत्येक 15 दिवस में समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों की बैठक आयोजित कर प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए, जिससे धान खरीदी एवं किसान हितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए। बैठक में खाद्य अधिकारी  रविशंकर कोमरा, उप संचालक कृषि  बघेल, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं  गौतम ठाकुर, जिला प्रबंधक  आनंद कुमार एक्का, जिला विपणन अधिकारी  चेतन आनंद थवाईत, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सुकमा के नोडल अधिकारी  संतराम वर्मा सहित समस्त समिति प्रबंधक एवं ऑपरेटर उपस्थित रहे। बैठक में किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सभी लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...