महतारी वंदन योजना से बदली माहरी उसेंडी की जिंदगी : आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास, परिवार को मिला संबल

Posted On:- 2026-07-14




नारायणपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना का लाभ लेकर ग्राम मसपुर निवासी माहरी उसेंडी आज आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार को नई मजबूती प्रदान की है और दैनिक जीवन की कई परेशानियां अब काफी हद तक कम हो गई हैं।

माहरी उसेंडी बताती हैं कि पहले परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण घर की जरूरतों को पूरा करना कठिन हो जाता था। कभी बच्चों की पढ़ाई, तो कभी राशन और घरेलू खर्च की चिंता हमेशा बनी रहती थी। परिवार की सीमित आय में सभी जरूरतों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई। योजना के अंतर्गत नियमित रूप से मिलने वाली 1000 की सहायता राशि ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। अब वे घर के आवश्यक खर्च, राशन सामग्री, बच्चों की जरूरतों और अन्य दैनिक आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर पा रही हैं। इससे न केवल आर्थिक बोझ कम हुआ है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना की सहायता से वे स्वयं निर्णय लेने और जरूरतों को पूरा करने में सक्षम महसूस करती हैं। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे सोच-समझकर परिवार की भलाई में कर रही हैं। माहरी उसेंडी का कहना है कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना ग्रामीण और जरूरतमंद महिलाओं के लिए सहारा बन रही है। इससे महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता का एहसास हो रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना ने महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। आज वे पहले की तुलना में अधिक आत्मविश्वास के साथ परिवार की जिम्मेदारियों में भागीदारी निभा रही हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से जिले की हजारों महिलाओं को लाभ मिल रहा है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।




Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...