आंचलिक स्तर जोनल लेवल की राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में EMRS छेरीबेड़ा के विद्यार्थियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

Posted On:- 2026-07-14




नारायणपुर (वीएनएस)। राजस्थान के EMRS खेरवाड़ा (उदयपुर) में जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) के तत्वावधान में आयोजित आंचलिक (जोनल) स्तर की राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), छेरीबेड़ा, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) की 53 सदस्यीय टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़-इन तीन राज्यों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम प्रथम स्थान पर रही, जबकि छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेता रही।

इस उपलब्धि के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ की प्रतिनिधि टीम में शामिल ईएमआरएस छेरीबेड़ा, नारायणपुर के 8 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। जिसमें प्रथम स्थान स्पीकर की भूमिका निभाने के लिए हर्षा द्वितीय स्थान मनसाय और अनुराधा तृतीय स्थान क्रमशः अंजीला, निकिता, वेदिका जयबति तथा शामी को प्राप्त हुआ। इन विद्यार्थियों को नई दिल्ली स्थित संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण करने तथा संसद की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह विद्यालय, जिले एवं पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनमोहन त्यागी के प्रेरणादायी नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद को जाता है। साथ ही, कार्यक्रम के प्रभारी एवं सामाजिक विज्ञान के अध्यापक अनुप कुमार मौर्य के समर्पण एवं प्रभावी प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि संभव हो सकी।

इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य डॉ मनमोहन त्यागी ने NESTS हेड क्वार्टर (नई दिल्ली), EMRS स्टेट सोसायटी CTD रायपुर,  कलेक्टर नारायणपुर नम्रता जैन, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त डॉ राजेंद्र सिंह आदि उच्चाधिकारियों को उनके सहयोग, मार्गदर्शन और समर्थन हेतु धन्यवाद दिया। जिसके फलस्वरूप विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के इस प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय तथा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...