मानसून में इन फूड्स से रहें दूर, नहीं तो पड़ सकते हैं बीमार

Posted On:- 2026-07-15




आसमान में छाए काले बादल और रिमझिम बारिश का मौसम अमूमन हर किसी को सुहावना लगता है। लेकिन यह मौसम अपने साथ कई तरह के बैक्टीरिया, वायरस और फंगल इंफेक्शन भी लेकर आता है। मानसून में हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, जिससे फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में खुद को फिट रखने के लिए आपको अपनी डाइट का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में लोगों का मन अक्सर कुछ चटपटा खाने का करता है। लेकिन मानसून में कुछ चीजों का सेवन आपको बीमार बना सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन मानसून में आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। 

इन 4 चीजों से तुरंत बना लें दूरी

सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड

बारिश के मौसम में गोलगप्पे, चाट और पकौड़े खाने का मन सबसे ज्यादा करता है। लेकिन खुले में मिलने वाले इन फूड्स में बैक्टीरिया का खतरा सबसे अधिक होता है। इनमें इस्तेमाल होने वाला पानी और तेल दूषित हो सकता है, जिससे टाइफाइड या डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इन फूड्स से दूरी बनाएं। 

पत्तेदार सब्जियां

पालक, पत्तागोभी और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां वैसे तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन मानसून में इनमें कीड़े और बैक्टीरिया पनपने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। नमी के कारण इन्हें साफ करना मुश्किल होता है।

सी-फूड 

बारिश का मौसम मछलियों और अन्य समुद्री जीवों के प्रजनन का समय होता है। इस दौरान सी-फूड खाने से फूड पॉइजनिंग और पेट इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

कटी हुई सब्जियां और फल

बाजार में मिलने वाले पहले से कटे हुए फल और जूस पीने से बचें। हवा में मौजूद नमी के कारण कटे हुए फलों पर बैक्टीरिया बहुत जल्दी हमला करते हैं।

मानसून में कैसे रखें सेहत का ध्यान?

गुनगुना और साफ पानी पिएं

इस मौसम में वॉटर-बॉर्न बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। हमेशा पानी को उबालकर या फिल्टर करके ही पिएं।

हर्बल टी और काढ़ा

अपनी डाइट में अदरक, तुलसी, काली मिर्च और लौंग से बनी हर्बल चाय शामिल करें। यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेगी।

हल्का और ताजा भोजन

घर पर बना गर्म और सुपाच्य भोजन ही खाएं। खिचड़ी, सूप और उबली हुई सब्जियां इस मौसम के लिए बेस्ट हैं।

सब्जियों को अच्छे से धोएं

अगर आप सब्जियां बना रहे हैं, तो उन्हें गुनगुने पानी में थोड़ा नमक या सिरका डालकर अच्छी तरह साफ करें। फिर सब्जियां बनाएं। 



Related News
thumb

दिमाग के लिए वरदान हैं ये 5 चीजें

दिल, किडनी, लिवर और फेफड़ों के साथ-साथ दिमाग को स्वस्थ रखना भी जरूरी है। दिमाग ही पूरे शरीर को मैसेज पहुंचाता है। इसलिए दिमाग का स्वस्थ होना जरूरी ...


thumb

बढ़ाना चाहते हैं बच्चों की हाइट, तो आज ही खिलाना शुरू कर दें ये चीजें

हर माता पिता की ख्वाहिश होती है कि उसके बच्चों की हाइट अच्छी हो। लेकिन बच्चों में अच्छी ग्रोथ के लिए जीन्स के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान ...


thumb

हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है दूध

भारतीय घरों में दूध सिर्फ ड्रिंक तक सीमित नहीं है प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर यह ड्रिंक हमारे कल्चर का हिस्सा भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध ह...


thumb

डिनर के बाद की ये आदतें पड़ सकती हैं भारी, डॉक्टर ने दी जरूरी चेतावनी

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सिर्फ हेल्दी खाना खाना ही काफी नहीं है, बल्कि डिनर के बाद की आदतें भी आपकी सेहत पर बड़ा असर डालती हैं। यू ट्यूब चै...


thumb

मानसून में डायबिटीज को कैसे कंट्रोल रखें?

इम्यूनिटी बढ़ाने वाला खाना खाएं- बारिश के दौरान स्ट्रीट फूड लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन ये खाना खराब होने का खतरा भी कहीं ज्यादा होता है। ऐसे में...


thumb

अमृत समान है लहसुन का पानी

लहसुन को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है, और जब इसे पानी के साथ मिलाकर सुबह खाली पेट लिया जाता है, तो यह शरीर के लिए किसी "अमृत" से कम न...