आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और तनाव के कारण कब्ज एक बेहद आम समस्या बन चुकी है। पेट साफ न होने के कारण दिनभर भारीपन, गैस, एसिडिटी और सुस्ती बनी रहती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। वहीं कुछ लोग आसान घरेलू उपाय की तालाश में बी रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और आसान घरेलू उपाय की तालाश में हैं, तो हरड़ आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद में 'हरड़' को इसका सबसे अचूक इलाज माना गया है। हरड़ को आयुर्वेद में 'विजया' भी कहा जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त कर कब्ज को जड़ से खत्म करता है। ऐसे में यहां जान लें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।
कब्ज में क्यों फायदेमंद है हरड़?
हरड़ में नेचुरली लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं। यह आंतों की कार्यप्रणाली को उत्तेजित करती है और मल त्याग को आसान बनाता है। इसके अलावा, हरड़ पेट की पाचक अग्नियों को तीव्र करती है, जिससे खाना पचाना आसान हो जाता है और कब्ज की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है।
हरड़ इस्तेमाल करने का सही तरीका
कब्ज से राहत पाने के लिए हरड़ का उपयोग सही समय और सही मात्रा में इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।
गुनगुने पानी के साथ हरड़ चूर्ण
इसके लिए आधा छोटा चम्मच हरड़ का चूर्ण लें। इसे रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी के साथ निगल लें। यह रातभर आंतों की सफाई करता है और सुबह पेट पूरी तरह साफ हो जाता है।
हरड़ और गुड़ का मिश्रण
यदि आपको चूर्ण का स्वाद पसंद न आए, तो आप हरड़ के पाउडर को थोड़े से गुड़ के साथ मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना सकते हैं। रात के भोजन के आधे घंटे बाद एक गोली गुनगुने पानी से लें।
त्रिफला के रूप में
हरड़, बहेड़ा और आंवला से मिलकर त्रिफला बनता है। अगर कब्ज बहुत पुरानी या गंभीर है, तो रात में त्रिफला चूर्ण का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
दिल, किडनी, लिवर और फेफड़ों के साथ-साथ दिमाग को स्वस्थ रखना भी जरूरी है। दिमाग ही पूरे शरीर को मैसेज पहुंचाता है। इसलिए दिमाग का स्वस्थ होना जरूरी ...
हर माता पिता की ख्वाहिश होती है कि उसके बच्चों की हाइट अच्छी हो। लेकिन बच्चों में अच्छी ग्रोथ के लिए जीन्स के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान ...
भारतीय घरों में दूध सिर्फ ड्रिंक तक सीमित नहीं है प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर यह ड्रिंक हमारे कल्चर का हिस्सा भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध ह...
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सिर्फ हेल्दी खाना खाना ही काफी नहीं है, बल्कि डिनर के बाद की आदतें भी आपकी सेहत पर बड़ा असर डालती हैं। यू ट्यूब चै...
इम्यूनिटी बढ़ाने वाला खाना खाएं- बारिश के दौरान स्ट्रीट फूड लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन ये खाना खराब होने का खतरा भी कहीं ज्यादा होता है। ऐसे में...
लहसुन को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है, और जब इसे पानी के साथ मिलाकर सुबह खाली पेट लिया जाता है, तो यह शरीर के लिए किसी "अमृत" से कम न...