मृतिका के परिजन को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Posted On:- 2026-07-15




धमतरी (वीएनएस)।  राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) खण्ड 6-4 के प्रावधानों के तहत डूबने से हुई मृत्यु के प्रकरण में मृतिका के निकटतम परिजन के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

  प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुरा, तहसील खरोरा, जिला रायपुर निवासी दुर्गेश्वरी सिन्हा की 4 सितंबर 2023 को नहर के पानी में डूबने से दम घुटने के कारण मृत्यु हो गई थी। मामले की जांच तहसीलदार खरोरा द्वारा की गई तथा जांच प्रतिवेदन एवं संलग्न दस्तावेजों के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तिल्दा-नेवरा ने मृतिका के निकटतम रिश्तेदार को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) खण्ड 6-4 के प्रावधानों के अनुसार मृतिका के पिता एवं आवेदक  केशव सिन्हा, निवासी ग्राम सिलघट, तहसील भखारा, जिला धमतरी को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

यह सहायता राशि दैवीय विपत्तियों के अंतर्गत डूबने से मृत्यु होने की स्थिति में प्रदत्त राहत मद से उपलब्ध कराई जाएगी। शासन की इस सहायता का उद्देश्य दुर्घटना से प्रभावित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करना है।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...