नक्सल पुनर्वास केन्द्र जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज का बस्तर कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-07-15




विभिन्न ट्रेड में पारंगत होने की दी समझाइश

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। आज बस्तर कमिश्नर  डोमन सिंह द्वारा नक्सल पुनर्वास केन्द्र जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर  देवेश  कुमार ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ  एम भार्गव उपस्थित थे। इस मौके पर बस्तर कमिश्नर विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षणरत पुनर्वासित युवाओं को विभिन्न रोजगार परक ट्रेड में हुनर हासिल करने की समझाइश देते हुए कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को प्रशासन द्वारा रोजगार स्थापित करने हेतु हर संभव मदद दी जाएगी।

 उल्लेखनीय है कि उक्त पुनर्वास केंद्र में अब तक कुल प्रषिक्षित पुनर्वासित 443 तथा प्रषिक्षरत युवाओं की संख्या 90 है। वर्तमान में यहां पर सिलाई ट्रेड में 31 जल वितरण चालक में 30 और क्रमशः मेशन वेल्डर ट्रेड में 28 और 1 है। इसके साथ ही यहां साक्षरता अभियान के तहत 149 युवाओं को शिक्षित भी किया गया है। जबकि 80 अध्ययनरत है। इस मौके पर कलेक्टर  ध्रुव द्वारा बस्तर कमिश्नर को इन युवाओं को अन्य रोजगार गतिविधियों से जोड़ने के प्रयासों के संबंध में जानकारी दी।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...