कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने दंतेवाड़ा में नवीन मेडिकल कॉलेज भवन निर्माणाधीन का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-07-15




नर्सिंग कॉलेज सहित अन्य आवश्यक भवनों के लिए अतिरिक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कमिश्नर बस्तर संभाग  डोमन सिंह मंगलवार को दंतेवाड़ा जिले के भ्रमण के दौरान चितालंका में नवीन मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण का निरीक्षण कर इसे योजनाबद्ध तरीके से संचालित कर नियत समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए सभी निर्माण सामग्री की उपलब्धता, उपकरणों एवं पर्याप्त श्रमिकों की व्यवस्था करने सहित निर्माण कार्य को द्रुत गति से नियमित तौर पर संचालित किए जाने के निर्देश दिए। वहीं निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग कर तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता को सुनिश्चित करने कहा।

कमिश्नर  डोमन सिंह ने मेडिकल कॉलेज के समीप नर्सिंग कॉलेज तथा भविष्य की जरूरतों के मद्देनजर अन्य भवनों के निर्माण हेतु अतिरिक्त भूमि चिह्नित करने पर जोर देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज और मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनने के बाद नर्सिंग कॉलेज, चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के लिए आवास निर्माण के अलावा अन्य भवन निर्माण की आवश्यकता होगी और इसे त्वरित स्वीकृति देने के लिए आवश्यक भूमि पहले से ही चिह्नित कर लिया जाए। इस दौरान कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव ने चितालंका एवं समीपस्थ ग्राम भोगाम में आवश्यक भूमि का सर्वेक्षण करवाकर चिन्हित किए जाने की जानकारी दी।इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत  एम भार्गव सहित डीन मेडिकल कॉलेज दंतेवाड़ा डॉ टीकू सिन्हा, डीन मेडिकल कॉलेज जगदलपुर डॉ प्रदीप बेक तथा स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, सीजीएमएससी, सीएसपीडीसीएल के अधिकारी मौजूद थे।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...