सुकमा (वीएनएस)। बालिका आवासीय विद्यालय (पोटाकेबिन) कुम्हाररास की 40 छात्राओं ने मंगलवार को साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कर विज्ञान के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझा। छात्राओं ने ऊर्जा, न्यूटन के तृतीय नियम, दर्पण, लोलक, घर्षण, गुरुत्वाकर्षण, अपकेंद्रीय बल सहित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का अवलोकन किया और स्वयं प्रयोग कर उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों को जाना। अब तक पुस्तकों में पढ़े गए विषयों को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिलने से छात्राओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, रुचि और सीखने का उत्साह और बढ़ गया।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने अत्याधुनिक एआर/वीआर लैब का भी अवलोकन किया, जहां वर्चुअल रियलिटी हेडसेट के माध्यम से पदार्थ के प्रकार, कोशिकाओं की कार्यप्रणाली, ईंधन के प्रकार, गैस एवं पेट्रोलियम तथा विश्व धरोहर स्थलों जैसे विषयों पर रोचक शैक्षणिक वीडियो प्रदर्शित किए गए। आधुनिक तकनीक आधारित इस शिक्षण पद्धति ने जटिल विषयों को सरल और सहज ढंग से समझने में मदद की, जिससे छात्राओं की विषय के प्रति समझ और अधिगम क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
शैक्षणिक भ्रमण के अंतिम चरण में छात्राओं ने जिला कार्यालय का भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्था को निकट से जाना। इस दौरान उन्हें विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक पद संरचना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विज्ञान, तकनीक और प्रशासन से जुड़े इस शैक्षणिक भ्रमण ने छात्राओं के ज्ञान, आत्मविश्वास और व्यावहारिक समझ को समृद्ध करते हुए उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...