जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। वेतन विसंगति सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर सहायक शिक्षक 15 जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल के कारण जिले की कई प्राथमिक शालाओं में तालाबंदी की स्थिति बन सकती है।
फेडरेशन के अनुसार, शिक्षकों की पुरानी मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, पूर्व सेवा गणना, क्रमोन्नति का लाभ और टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करना शामिल है। इन मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं होने से शिक्षक आंदोलन का रास्ता अपना रहे हैं।
शिक्षक फेडरेशन ने बताया कि जिले के सहायक शिक्षक हड़ताल के दौरान रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए शिक्षकों ने पहले ही जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को सूचना दे दी है।
शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह आंदोलन किया जा रहा है। वहीं, हड़ताल के चलते स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...