चांपा (वीएनएस)। नगर के सीताराम गली के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतका की पहचान श्रीमती सावित्री देवांगन (35 वर्ष), पति संतोष कुमार देवांगन, निवासी सीताराम गली चांपा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सावित्री देवांगन भोजपुर स्थित एक निजी संस्था में कार्यरत थीं। सोमवार सुबह वह रोज की तरह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकली थीं।
इसी दौरान सीताराम गली के पास स्थित रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...