महापौर परिषद की बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी

Posted On:- 2026-07-15




भिलाईनगर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता तथा निगम आयुक्त सुरूचि सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न 14 महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए 9  प्रस्तावों को स्वीकृति एवं अनुशंसा प्रदान की गई।

बैठक में निगम की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षागार्ड व्यवस्था दो माह के देयक भुगतान तथा संबंधित वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति पर महापौर परिषद ने सहमति प्रदान की।  महापौर परिषद ने केनाल रोड के तिराहों एवं चौराहों के नामकरण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी है, नामकरण करते हुए कैनाल रोड जीरो पॉइंट का नाम गणेश तिराहा चौक, क्रांति मार्केट चौक का नाम शहीद भगत सिंह चौक और जी ई रोड से श्रीराम चौक जाने वाले चौक का नाम बोलबम चौक हेतु महापौर परिषद से स्वीकृति प्राप्त हुई है। डोर-टू-डोर राजस्व करों की वसूली के लिए खोले गए काउंटरों के किराया निर्धारण, खुर्सीपार स्थित पूर्व निर्मित स्टेडियम एवं दुकानों के तकनीकी संधारण कार्य के लिए अनापत्ति तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति हेतु अंतिम योग्यता सूची को भी अपनी सहमति प्रदान की गई। 

इसके अलावा वार्ड 69 एवं 70 हेतु सीवरेज लाइन की कार्य हेतु सीवरेज लाइन अनुभव के साथ सिविल अनुभवी एजेंसी को भी शामिल किए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। लीज नवीनीकरण के भवन निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा 30 सितंबर 2026 तक लिया जाना अनिवार्य होगा । उक्त अवधि के अंदर भवन अनुज्ञा प्राप्त जमीन मालिकों का निर्माण अवधि 2 वर्ष तक किए जाने सहित अन्य प्रस्ताव हेतु महापौर परिषद ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की है । 

नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम क्षेत्र में स्थापित स्ट्रीट लाइटों के वार्षिक संचालन एवं संधारण कार्य को जोनवार निविदा हेतु पुनः निविदा हेतु निर्णय लिया गया है जिससे कार्य में सुगमता हो। वार्ड 70 में नवनिर्मित मंगल भवन के चारों ओर गार्डन सौंदर्यीकरण एवं पार्किंग निर्माण कार्य सहित अन्य प्रस्ताव पर पुनः निविदा किए जाने का निर्णय लिया गया है। खुर्सीपार स्थित पूर्व निर्मित स्टेडियम एवं दुकानों के सलाहकार समिति में रखे जाने हेतु निर्णय लिया गया है।

बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, साकेत चंद्राकर, चंद्रशेखर गंवई, मन्नान गफ्फार खान, लालचंद वर्मा, मालती ठाकुर, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू सहित अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे, मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, दिनेश कोसरिया, जोन आयुक्त येशा लहरे, अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, संजय अग्रवाल, अनिल सिंह, अरविंद शर्मा, नितेश मेश्राम, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू, राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता श्वेता माहेश्वर, विनय शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...