दोगुना पैसा देने का झांसा, सैकड़ों महिलाएं ठगी का शिकार

Posted On:- 2026-07-15




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिले के विभिन्न गांवों की सैकड़ों महिलाएं कथित निवेश घोटाले की शिकायत लेकर सारंगढ़ सिटी कोतवाली पहुंचीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि रकम दोगुनी करने और माइक्रो फाइनेंस के जरिए ऋण दिलाने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित महिलाओं ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है।

महिलाओं के अनुसार, ग्वालिनडीह निवासी दिनेश बंजारे ने स्वयं को एक एनजीओ से जुड़ा बताते हुए "नारी रक्षा सम्मान निधि" नामक योजना में निवेश करने का प्रस्ताव दिया था। आरोप है कि उसने दावा किया कि योजना में निवेश की गई राशि दोगुनी होकर वापस मिलेगी। इसके अलावा उसने महिलाओं को माइक्रो फाइनेंस के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने और उनकी मासिक किस्त स्वयं जमा करने का भी भरोसा दिलाया।

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि शुरुआती कुछ महीनों तक उन्हें तय राशि का भुगतान किया गया, जिससे उनका विश्वास बढ़ा। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने योजना में पैसा निवेश किया। हालांकि, कुछ समय बाद भुगतान बंद हो गया और अब न तो निवेश की गई राशि वापस मिल रही है और न ही कोई संपर्क हो पा रहा है।

महिलाओं का आरोप है कि इस तरह सैकड़ों महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति पर महिलाएं आरोप लगा रही हैं, वह पहले से ही साइबर ठगी से जुड़े म्यूल अकाउंट प्रकरण में जेल में बंद है। अब निवेश से जुड़ी इस नई शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं की शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...