जशपुर (वीएनएस)। ऑपरेशन 'आघात' के तहत जशपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपये मूल्य का 552 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस की घेराबंदी देखकर कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा 552 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
ओडिशा से लाई जा रही थी गांजे की खेप
कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही तीन लग्जरी कारें- इनोवा, ब्रेजा और आर्टिगा को भी जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, तस्कर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर तपकरा-कुनकुरी मार्ग होते हुए अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई जशपुर जिले के कुनकुरी और बगीचा थाना क्षेत्र में की गई।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...