जशपुर में शुरू हुआ ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़‘ अभियान, 31 जनकल्याणकारी योजनाओं की होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग

Posted On:- 2026-07-15




रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जशपुर जिले में पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़‘ अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत जिले के सभी ग्रामों में 31 चिन्हित व्यक्तिमूलक जनकल्याणकारी योजनाओं का सघन क्रियान्वयन किया जाएगा, जिसकी निगरानी रियल-टाइम डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से की जाएगी।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार को नोडल अधिकारी तथा सहायक कलेक्टर श्री प्रदीप साहू को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार जिले के सभी आठ विकासखंडों में संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं तहसीलदारों को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें शासन की सभी चिन्हित योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।




Related News
thumb

घोड़ागांव एनीकट के कार्यों के लिए 4.16 करोड़ रुपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड-कोण्डागांव के घोड़ागांव एनीकट क्रमांक-दो की मरम्मत एवं गेट लगाने के कार्य के लिए 4...


thumb

छत्तीसगढ़ में कोनोकार्पस के नए पौधरोपण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य में कोनोकार्पस (Conocarpus) प्रजाति के नए व...


thumb

केंद्रीय टीम ने वीबी जी राम जी के कार्यों का कबीरधाम में किया निरीक्षण

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव (वित्त) श्री पी.के.शर्मा तथा अवर सचिव श्री राहुल कुमार श्रीवास्तव ने विकसित भारत जी राम जी योजना...


thumb

साही के अवैध शिकार पर वन विभाग ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर राज्य सरकार की मुस्तैदी का एक बड़ा असर देखने को मिला है।


thumb

नाशपाती की बागवानी से किसान मनोज यादव की बढ़ी आय, पर्यटकों के आकर्ष...

छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से प्रसिद्ध मैनपाट अब प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ एग्री-टूरिज्म और फलोद्यान विकास का भी प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।