उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। तेन्दूपत्ता संग्रहण सीजन 2023 के लिए जिले के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि का वितरण शुरू किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित कांकेर, पूर्व एवं पश्चिम भानुप्रतापपुर के अंतर्गत बोनस राशि का भुगतान किया जा रहा है। सीजन 2023 में जिले की 104 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 01 हजार 248 संग्रहण केन्द्रों के माध्यम से तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य सम्पन्न किया गया। इस दौरान 86 हजार 889 संग्राहकों द्वारा 1,48,110.625 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया। जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित कांकेर, भानुप्रतापपुर पूर्व एवं भानुप्रतापपुर पश्चिम अंतर्गत कुल 104 समितियों में से 84 लाभ अर्जित करने वाली समितियों के 84 हजार 658 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 33 करोड़ 26 लाख 38 हजार 657 रुपये की प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि का भुगतान किया जाएगा।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...