उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिले में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक एवं लेखापाल के एक-एक पद के लिए अंतिम मेरिट सूची, चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि रिक्त पदों के विरूद्ध पात्र अभ्यर्थियों की प्रावीण्यता के आधार पर उनके दस्तावेजों का सत्यापन, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के उपरांत तैयार की गई अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जिले की वेबसाइट www.kanker.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। संबंधित अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...