साइबर ठगी में म्यूल बैंक खातों का खुलासा, दुर्ग पुलिस ने 8 खाताधारकों पर की कार्रवाई

Posted On:- 2026-07-16




भिलाईनगर (वीएनएस)। साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। थाना छावनी, उतई, दुर्ग कोतवाली और एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग मामलों की जांच के दौरान यह कार्रवाई की।

ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2), 318(3) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी कमीशन के लालच में अपने और अन्य लोगों के बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक तथा सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे।

पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी से हासिल रकम इन बैंक खातों के जरिए इधर-उधर ट्रांसफर कर मनी ट्रेल छिपाई जाती थी, जिससे अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था। तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक या सिम कार्ड उपलब्ध न कराएं। ऐसा करना उन्हें भी साइबर अपराध का आरोपी बना सकता है। मामले की जांच जारी है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...