दुर्ग (वीएनएस)। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद युवक लेखराम कोठारी की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी प्रमोद रुसिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) हर्षित मेहर ने कर्तव्य निर्वहन में गंभीर चूक पाए जाने पर तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है।
जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई की रात पोटिया चौक स्थित कुंदरा पारा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लेखराम कोठारी की हत्या कर दी गई थी। मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।
जांच के दौरान सामने आया कि हत्या की घटना की सूचना थाना प्रभारी ने समय पर नगर पुलिस अधीक्षक को नहीं दी। इसके बावजूद सीएसपी हर्षित मेहर स्वयं तत्काल घटनास्थल पहुंचे, निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई कराई।
आरोप है कि दोनों पक्षों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने और तनाव की जानकारी होने के बावजूद थाना प्रभारी ने आवश्यक एहतियाती कदम नहीं उठाए। इसी दौरान एक आरोपी लक्ष्मी चेलक अस्पताल से फरार हो गया, जिसे बाद में एसीसीयू टीम ने देर रात गिरफ्तार किया। अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी फरारी के दौरान कोई अन्य अपराध कर देता, तो इसकी जिम्मेदारी तय करना कठिन होता।
इन्हीं तथ्यों को आधार बनाते हुए सीएसपी ने थाना प्रभारी से डाक के माध्यम से तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई स्पष्टीकरण मिलने के बाद की जाएगी।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...