आरोग्य मंदिर आयुष सड़क चिरचारी में योगाभ्यास के साथ दी जा रही शासकीय योजनाओं की जानकारी

Posted On:- 2026-07-16




राजनांदगांव (वीएनएस)।  स्वस्थ जीवन शैली अभियान अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष सड़क चिरचारी में प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जा रहा है। योगाभ्यास सत्र में शामिल होने वाले नागरिकों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने एवं खान-पान में नमक,तेल, शक्कर की मात्रा कम करने तथा स्वस्थ दिनचर्या का पालन करने की सलाह दी जा रही है। योगाभ्यास सत्र के दौरान आज एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए एचपीवी टीकाकरण के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं के अभिभावकों को अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के संबंध में जानकारी दी गई और घरों में सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्राम के सरपंच, प्रधान पाठक, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सड़क चिरचारी के समस्त स्टाफ, योग प्रशिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। योगाभ्यास के पश्चात अंकुरित चना व मूंग  का वितरण किया गया।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...