राजनांदगांव (वीएनएस)। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव के अनुमोदन पश्चात जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं में जीवनदीप समिति के साधारण सभा सदस्य के लिए गणमान्यजनों को जीवन दीप समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। जिला चिकित्सालय राजनांदगांव के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु गुरूमुख दास वाधवा, राजेश श्यामकर, भागचंद गिडिया, अरविंद सिन्हा, कांती कुमार फुले, आनंद साहू एवं संदीप भट्टाचार्य को सदस्य मनोनीत किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु लक्ष्मण यदु, हेमंत साहू, कृष्णा तिवारी, महेश साहू, रामबिलास साहू, जनपद सदस्य डुमेश साहू को सदस्य मनोनीत किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु विनोद बारले, नोहेन्द्र सिन्हा, गोविंद सेन, अजय ठाकुर, केदार साहू, जनपद सदस्य श्रीमती अश्वनी मुकेश साहू को सदस्य मनोनीत किया गया है।
इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु प्रफुल्ल जैन, गुलशन पटेल, संदीप जैन, श्रीमती कुन्ती आल्हा, राजेश दवे, हरिशंकर साहू, जनपद सदस्य विवेक मंडावी को सदस्य मनोनीत किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु सुरेन्द्र सिंह बन्नोआना, महेन्द्र पटेल, महेन्द्र अग्रवाल, संतोष तिवारी, हरजीत सिंह अरोरा, जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिमा खरे, पार्षद हरिश मोडघरे को सदस्य मनोनीत किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु सुरेन्द्र सिंह भाटिया, शिशुपाल साहू, स्वप्निल पटेल, सुरज डडसेना, राधेश्याम शर्मा, जनपद सदस्य उभेराम मंडावी, पार्षद टामेश कुंभकार को सदस्य मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...