जगदम्बा में 17 जुलाई को होगा स्टार्टअप कार्यशाला

Posted On:- 2026-07-16




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। डीपीआईआईटी एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सारंगढ़ बिलाईगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 17 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे से जगदम्बा लॉ फॉन्टेन रिसोर्ट ग्राम-टिमरलगा रायगढ़ रोड में एक विशेप स्टार्टअप कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, इस निःशुल्क कार्यशाला का मुख्य उदेश्य जिले के उद्यमियों, उद्योगपतियों, कॉलेज छात्रों और स्वरोजगार व नवाचार की दिशा में कदम बढ़ाने के इच्छुक सभी व्यक्तियों को एक मंच पर लाना है। कार्यक्रय में स्टार्टअप विशेषज्ञयों और उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नया बिजनेस शुरू करने की प्रक्रिया, आधिकारिक पंजीयन, सरकारी योजनाओं के तहत् वित्तीय सहायता और व्यवसाय विस्तार से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएगी। यह कार्यशाला उन सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है जो नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते है या अपने मौजूदा व्यवसाय को एक नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते है कार्यशाला में शामिल होने के लिए पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य है। सभी इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए अधिकारिक गूगल फॉर्म लिंक़ https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScCxYxu--NJF3Iz3jUIlS2_1PU3t56Z_EJrClm5pSslARUmFA/viewform पर क्लिक करके या क्यूआर कोड को स्कैन करके तुरंत अपना निःशुल्क रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें।



Related News

thumb

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई...

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...


thumb

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, किसान को अनुदान पर मिली रोपा लगाने की आधु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्...

।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


thumb

धान से दलहन-तिलहन की ओर बढ़ रहा महासमुंद, 6 हजार हेक्टेयर में बदली ...

छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है


thumb

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों की होगी ...

कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...