रायपुर में एक ही परिवार के पांच शव मिलने से सनसनी, जहर देने के बाद आत्महत्या की आशंका

Posted On:- 2026-07-18




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के संजय नगर स्थित मदनी चौक में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि परिवार के मुखिया ने पहले पत्नी और तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने मौत के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, परिवार पिछले करीब डेढ़ वर्ष से मदनी चौक स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। शुक्रवार को पूरे दिन घर का दरवाजा बंद रहने और कोई गतिविधि दिखाई नहीं देने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पांच शव मिले।

मृतकों की पहचान सैय्यद साजिद अली (50 वर्ष), उनकी पत्नी राबिया बानो, पुत्र सैय्यद इरशाद अली (20 वर्ष), बेटी शाहिदा (15 वर्ष) और इरशाबा परवीन (12 वर्ष) के रूप में हुई है। साजिद अली का शव फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी और तीनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। पुलिस ने बताया कि चारों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में परिवार के आर्थिक संकट और कर्ज में होने की जानकारी भी सामने आई है। साजिद अली मौदहापारा क्षेत्र में एक दुकान पर बैटरी रिपेयर का काम करता था। पड़ोसियों के मुताबिक परिवार शांत स्वभाव का था और किसी से अधिक मेलजोल नहीं रखता था।

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पश्चिम जोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल डीसीपी) राहुल देव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी



Related News
thumb

रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, घर में मिले पति-पत्नी और...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के


thumb

रिकेश ने विधानसभा में उठाया राशन वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं का गंभीर मुद्दा उठाया


thumb

विधानसभा में गूंजा BSP लोहा चोरी का मामला, रिकेश सेन ने उठाई जांच क...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं अंतिम दिवस शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई स्टील प्लांट में पि


thumb

गरीबों का आवास रोका, घोटालों को संरक्षण दिया, चर्चा से भागना विपक्ष...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष पर तीखा...


thumb

विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाए महिला सुरक्षा, पोषण और किसानों के ...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, पोषण आहार और कबीरधाम जिले की खाद्यान्न भंड...


thumb

40 करोड़ की सड़क योजना अटकी, कोतबा-बागबहार मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’

जशपुर जिले में कोतबा से बागबहार को जोड़ने वाला 13 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब 40 करोड़ रुपये की ...