दुर्ग (वीएनएस)। दुर्ग-रायपुर मार्ग पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर से स्कूटी के पीछे से टकराने के कारण हुआ। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, भिलाई निवासी अमृता निर्मलकर (28) चार अन्य लोगों के साथ स्कूटी से बसंत विहार जा रही थीं। सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच दुर्ग से रायपुर जाने वाले मार्ग पर उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर के पीछे जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक उतई क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए दुर्ग-रायपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात बहाल कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा ट्रैक्टर के सड़क किनारे खड़े होने और दुर्घटना की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं का गंभीर मुद्दा उठाया
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं अंतिम दिवस शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई स्टील प्लांट में पि
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष पर तीखा...
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, पोषण आहार और कबीरधाम जिले की खाद्यान्न भंड...
जशपुर जिले में कोतबा से बागबहार को जोड़ने वाला 13 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब 40 करोड़ रुपये की ...