राजनांदगांव (वीएनएस)। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओरिएंटल इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। काम के दौरान करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय मजदूर पौराणिक विश्वकर्मा की जान चली गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में मजदूरों और ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, मृतक पौराणिक विश्वकर्मा पिता सुन्दरलाल विश्वकर्मा फैक्ट्री में कार्यरत था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे काम करते समय वह अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गया। सहकर्मियों ने तत्काल उसे शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में मजदूर और ग्रामीण फैक्ट्री परिसर में पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और बीमा राशि का भुगतान करने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। कंपनी प्रबंधन की ओर से फैक्ट्री मैनेजर ने नियमानुसार बीमा राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर सहमति नहीं बन सकी।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही।
जशपुर जिले में कटहल खाने की कोशिश एक जंगली भालू के लिए मुसीबत बन गई। मनोरा वनपरिक्षेत्र के गजमा गांव में कटहल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं का गंभीर मुद्दा उठाया
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं अंतिम दिवस शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई स्टील प्लांट में पि
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष पर तीखा...
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, पोषण आहार और कबीरधाम जिले की खाद्यान्न भंड...