कोरबा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आवारा कुत्तों के हमले में एक मासूम की मौत से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। रथयात्रा पर्व की शाम दादर खुर्द क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दादर खुर्द निवासी किशोर पटेल के पुत्र पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म कर दिए। गंभीर हालत में उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये कुत्ते राहगीरों का पीछा करने के साथ ही कई बार हमला कर देते हैं। इसके कारण लोगों को चोट लगने, वाहन दुर्घटनाओं और रेबीज संक्रमण का खतरा बना रहता है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर दादर खुर्द क्षेत्र से 15 से अधिक आवारा कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। निगम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की बात कही है।
नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पांडेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। निगम आयुक्त ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए परिवार को मानवीय आधार पर एक लाख रुपये की अनुग्रह सहायता देने की जानकारी दी।
घटना के बाद शहर में आवारा कुत्तों की रोकथाम को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों ने निगम से नियमित अभियान चलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
जशपुर जिले में कटहल खाने की कोशिश एक जंगली भालू के लिए मुसीबत बन गई। मनोरा वनपरिक्षेत्र के गजमा गांव में कटहल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं का गंभीर मुद्दा उठाया
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं अंतिम दिवस शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई स्टील प्लांट में पि
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष पर तीखा...
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, पोषण आहार और कबीरधाम जिले की खाद्यान्न भंड...