पिता ने अपनी 7 साल की मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार, रक्षक चाचा ने दबाया मामला

Posted On:- 2026-07-18




​भिलाई (वीएनएस)। भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही 7 वर्षीय बेटी के साथ अनाचार की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में न केवल पिता की दरिंदगी सामने आई है, बल्कि परिवार के एक जिम्मेदार सदस्य की असंवेदनशीलता भी उजागर हुई है, जिसने न्याय दिलाने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की।

पहली बार मार्च में हुई थी दरिंदगी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता ने अपनी मासूम बेटी के साथ पहली बार मार्च महीने में घिनौनी हरकत की थी। उस समय डरी-सहमी बच्ची ने रोते हुए पूरी आपबीती अपनी मां को बताई थी। पिता की हरकत के बाद से बच्ची इतनी दहशत में थी कि उसे देखते ही वह सहमकर अपनी मां से लिपट जाती और रोने लगती थी।

पुलिसकर्मी चाचा ने की मामले को दबाने की कोशिश

पीड़ित मां ने हिम्मत दिखाते हुए सबसे पहले अपने देवर को इस घटना की जानकारी दी, जो पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत है। मां को उम्मीद थी कि पुलिस में होने के नाते उसका देवर कानून का साथ देगा और उसकी बेटी को इंसाफ दिलाएगा। लेकिन, परिवार की बदनामी के डर से उस पुलिसकर्मी चाचा ने अपनी ड्यूटी और नैतिकता को ताक पर रखकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। उसने भाभी को भरोसा दिलाया कि वह अपने भाई को समझा देगा और उसे सुधारने का मौका देगा। आरोपी से माफी भी मंगवाई गई और उसे परिवार से दूर भेजने का झूठा वादा किया गया।

​दूसरी बार घटना होने पर मां ने दर्ज कराई FIR

पुलिसकर्मी देवर के बहकावे में आकर मां ने उस समय तो चुप्पी साध ली, लेकिन आरोपी की दरिंदगी कम नहीं हुई। कुछ समय बाद जब आरोपी ने दोबारा अपनी बेटी के साथ वारदात को अंजाम दिया, तो मां का धैर्य टूट गया। वह तुरंत स्मृति नगर थाना पहुंची और अपने पति के खिलाफ सख्त शिकायत दर्ज कराई।

​आरोपी पिता गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। फिलहाल, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश है और पुलिसकर्मी चाचा की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।



Related News
thumb

कटहल के चक्कर में फंसा भालू, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

जशपुर जिले में कटहल खाने की कोशिश एक जंगली भालू के लिए मुसीबत बन गई। मनोरा वनपरिक्षेत्र के गजमा गांव में कटहल


thumb

रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, घर में मिले पति-पत्नी और...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के


thumb

रिकेश ने विधानसभा में उठाया राशन वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं का गंभीर मुद्दा उठाया


thumb

विधानसभा में गूंजा BSP लोहा चोरी का मामला, रिकेश सेन ने उठाई जांच क...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं अंतिम दिवस शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई स्टील प्लांट में पि


thumb

गरीबों का आवास रोका, घोटालों को संरक्षण दिया, चर्चा से भागना विपक्ष...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष पर तीखा...


thumb

विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाए महिला सुरक्षा, पोषण और किसानों के ...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, पोषण आहार और कबीरधाम जिले की खाद्यान्न भंड...