रायपुर (वीएनएस)। मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की ओर से चिकित्सकों के सम्मान में भव्य 'आरोग्य शिरोमणि सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निःस्वार्थ भाव से स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले 101 से अधिक चिकित्सकों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के डॉक्टरों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। संस्था ने चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति समर्पण को सराहते हुए सम्मान प्रदान किया।
कई वरिष्ठ चिकित्सक और समाजसेवी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अजय सहाय (डायरेक्टर, सहाय अस्पताल), डॉ. प्रतीक धावलिया (ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. ज़ावेद परवेज, डॉ. प्रतीक पांडे (वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, IILS अस्पताल), डॉ. ए. सुरेश कुमार (अशोक IVF सेंटर), डॉ. कृष्णकांत साहू (वरिष्ठ हृदय रोग सर्जन, मेकाहारा), स्मिता सिंह (संस्थापिका, शकुंतला फाउंडेशन) और डॉ. रूपेन्द्र कवि (डिप्टी सेक्रेटरी) उपस्थित रहे।
दूरस्थ क्षेत्रों के डॉक्टरों का भी हुआ सम्मान
समारोह में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों से आए चिकित्सकों ने भी भाग लिया। झीट, दुर्ग और विभिन्न सरकारी अस्पतालों से पहुंचे डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. रश्मि दुबे, डॉ. विनीता धुर्वे, डॉ. निर्मला गुप्ता, डॉ. मेघराज साहू, अनामिका गुहा रॉय, निशा यज्ञेश सोनी, डॉ. सुमेधा श्रीवास्तव, डॉ. अपर्णा वर्मा और अंकिता मिश्रा का विशेष सम्मान किया गया।
हृदय रोग विशेषज्ञ ने दी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जानकारी
कार्यक्रम में IILS अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक पांडे ने 'नवजात बच्चों में हृदय विकृतियां' विषय पर जानकारी साझा की। उन्होंने उपस्थित लोगों के सवालों के जवाब भी दिए और हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर जागरूक किया। समारोह के दौरान शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति ने भी सभी का मन मोह लिया।
'चिकित्सकों का सम्मान समाज का सम्मान'
शकुंतला फाउंडेशन की संस्थापिका स्मिता सिंह ने कहा कि समाज में सेवा भाव से कार्य करने वाले चिकित्सकों का सम्मान करना संस्था का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज में निःस्वार्थ सेवा की भावना को प्रोत्साहन मिलता है।
कार्यक्रम में श्याम प्रकाश साहू, विशाल मिश्रा, अनामिका गुहा और संजना सिंह सहित अनेक नागरिक भी मौजूद रहे। समारोह को चिकित्सकों और उपस्थित नागरिकों ने सराहा।
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन याद आ जाता है। आज जीवनशैली पूरी तरह बदल चुकी है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है,
सरगुजा जिले में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई
जशपुर जिले में कटहल खाने की कोशिश एक जंगली भालू के लिए मुसीबत बन गई। मनोरा वनपरिक्षेत्र के गजमा गांव में कटहल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के