नवाजुद्दीन और बेटी शोरा की जोड़ी ने नकाब की ओपनिंग नाइट को बनाया यादगार

Posted On:- 2026-07-19




मुंबई (वीएनएस)। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 25 साल बाद थिएटर में दमदार वापसी करते हुए अपने बहुप्रतीक्षित नाटक 'नकाब' का आगाज शिकागो में किया। पहले ही शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और प्रस्तुति पूरी तरह हाउसफुल रही। लंबे समय बाद उसी मंच पर लौटना, जहां से उनके अभिनय सफर की शुरुआत हुई थी, नवाजुद्दीन के लिए बेहद भावुक पल साबित हुआ।

बेटी शोरा ने किया थिएटर डेब्यू
इस खास मौके को और यादगार बनाते हुए नवाजुद्दीन की बेटी शोरा सिद्दीकी ने भी 'नकाब' के जरिए थिएटर में अपना डेब्यू किया। पिता के साथ मंच साझा करते हुए शोरा ने आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया और वह ओपनिंग नाइट की सबसे चर्चित झलकियों में शामिल रहीं।

नवाजुद्दीन के लिए खास है 'नकाब'
फिल्मों और ओटीटी पर अपनी दमदार पहचान बनाने के बाद थिएटर में वापसी नवाजुद्दीन के लिए सिर्फ एक नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि अपने शुरुआती सफर की ओर लौटने जैसा अनुभव है। ऐसे में बेटी के साथ मंच साझा करना इस पल को और भी खास बना गया।

स्टैंडिंग ओवेशन से हुई शुरुआत
शिकागो में हुए पहले शो को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। बाप-बेटी की इस भावनात्मक और प्रभावशाली प्रस्तुति को स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जिसने 'नकाब' के इंटरनेशनल थिएटर टूर की यादगार शुरुआत कर दी।

'नकाब' की ओपनिंग नाइट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अभिनय क्षमता मंच पर आज भी उतनी ही प्रभावशाली है, जबकि शोरा सिद्दीकी ने अपने पहले ही थिएटर प्रदर्शन से दर्शकों के बीच मजबूत छाप छोड़ दी।



Related News
thumb

72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: कल्कि 2898 AD की जीत पर प्रभास ने जताई ...

पूरे भारत के सुपरस्टार प्रभास एक बड़ी कामयाबी का जश्न मना रहे हैं क्योंकि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 AD को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स


thumb

परिवार को बचाने के लिए किस हद तक जाएगा यह शख्स? 'बंटवारा 1947' का ट...

बंटवारा 1947 इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। फिल्म का मोशन पोस्टर और दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स


thumb

NTR की जिंदगी से जुड़े 7 अनसुने किस्से, जो कराते हैं उनके असली व्यक...

पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस देने से लेकर अपने बेमिसाल डांस मूव्स से स्क्रीन पर आग लगाने तक, NTR ने खुद को इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक बन...


thumb

'बजरंगी भाईजान' के 11 साल, सलमान खान फिल्म्स ने मनाया जश्न

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक सलमान खान ने साल 2015 में बजरंगी भाईजान के साथ अपने करियर की सबसे यादगार ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ...


thumb

'टीचर्स कहते थे IAS-IFS बनो', एक्टिंग चुनने के अपने फैसले पर जानें ...

अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से कई पीढ़ियों को हंसाने वाली और भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक बनीं अर्चना पूरन सिं...